Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नमन के 108* रनों की बदौलत इंडिया लेजेंड्स ने श्रीलंका को हराकर जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़

short by अनिल कुमार / on Sunday, 2 October, 2022
इंडिया लेजेंड्स ने श्रीलंका लेजेंड्स को 33 रनों से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 जीती है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया ने नमन ओझा के नाबाद 108 (71) रनों की बदौलत 195/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका 18.5 ओवर में 162-रन पर ऑल-आउट हो गया। इंडिया लेजेंड्स के लिए विनय कुमार ने 3-विकेट लिए।