नयनतारा और विग्नेश ने 6 साल पहले रजिस्टर कराई थी शादी, एक रिश्तेदार थी सरोगेट: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स में एक हलफनामे के आधार पर कहा गया है कि जून में शादी करने वालीं अभिनेत्री नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने 6 साल पहले अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। दंपति ने इसी महीने जुड़वां बेटों के जन्म की घोषणा की थी और उन पर सरोगेसी कानून तोड़ने के आरोप लगे। हलफनामे के मुताबिक, नयनतारा की रिश्तेदार सरोगेट थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


