नयनतारा-विग्नेश की लव स्टोरी पर आधारित थीं उनकी शादी में परोसी गईं पानी की बोतलें: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन की शादी में शामिल हुए मेहमानों को दोनों की प्रेम कहानी पर आधारित तस्वीरों वाली पानी की बोतलें दी गईं। बकौल रिपोर्ट्स, बोतलों में छपी तस्वीरों पर उनके प्रोडक्शन हाउस 'राउडी पिक्चर्स' का भी नाम था। नयनतारा व विग्नेश गुरुवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी के बंधन में बंध गए।
read more at PINKVILLA


