नर्स ने यूके में पूर्व बॉयफ्रेंड को एक दिन में किए 1,000 कॉल, कार में लगाया ट्रैकर
यूके में एक 30-वर्षीय नर्स ने 54-वर्षीय डेंटिस्ट से ब्रेकअप के अगले दिन उसे 1,000 बार फोन किया, उसकी कार में ट्रैकर लगाया और उसके घर में घुसकर बेडरूम में उसका इंतज़ार करने लगी। स्टॉकिंग के मामले में कोर्ट में ये जानकारियां बताई गईं। कोर्ट ने उसे 20 हफ्ते की सज़ा सुनाई है जो 12 महीनों के लिए सस्पेंडेड रहेगी।
read more at Hindustan Times


