नल से पानी भरने को लेकर एमपी में दलित युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या
शिवपुरी (एमपी) में एक दलित युवक की कथित तौर पर नल से पानी लेने के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में सरपंच समेत 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ जिनमें से 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसपर कहा, "फिर साबित हो गया है कि प्रदेश में दलित वर्ग सुरक्षित नहीं है।"
read more at Times Now


