नवंबर में भारत के कारोबारी गतिविधियों में आई तेज़ी, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का रहा बड़ा योगदान
HSBC के फ्लैश इंडिया परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार, कंपोज़िट PMI अक्टूबर के 56.2 से बढ़कर नवंबर में 56.3 पर पहुंच गया जो लगातार कारोबार बढ़ने का संकेत है। हालांकि, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में कुछ सुस्ती रही लेकिन मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन ने कुल कारोबारी गतिविधियों को बढ़त दिलाई। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का PMI बढ़कर 56.0 पर पहुंचा।
read more at Newsbytesapp


