नवंबर में 11 महीने के निचले स्तर 5.88% पर रही भारत की खुदरा महंगाई दर
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) अक्टूबर के 6.77% के मुकाबले नवंबर में 11 महीने के निचले स्तर 5.88% पर पहुंच गई। इस गिरावट के साथ सीपीआई 2022 में पहली बार आरबीआई द्वारा तय 2%-6% के टारगेट बैंड के भीतर रही। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व नवंबर, 2021 में खुदरा महंगाई दर 4.91% रही थी।
read more at abp न्यूज़


