नवजोत सिद्धू को पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होने के बाद वापस भेजा गया पटियाला जेल
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद गुरुवार शाम वापस पटियाला सेंट्रल जेल भेजा गया। सिद्धू को खराब सेहत के चलते सोमवार को पीजीआई में भर्ती किया गया था। गौरतलब है, 1988 के रोडरेज के एक मामले में दोषी सिद्धू को 1 साल जेल की सज़ा हुई है।


