Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवरात्रि पर 9 दिन छाती पर कलश रखकर की पूजा, सीने में तेज़ दर्द के बाद महिला की हुई मौत

short by खुशी / on Thursday, 22 October, 2026
सुपौल (बिहार) में नवरात्रि के दौरान 9-दिनों तक छाती पर कलश रखकर पूजा करने के बाद बुधवार को एक 35-वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनुष्ठान पूरा कर घर लौटने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और बुधवार को सीने में तेज़ दर्द होने के बाद अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित किया गया।