Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवरात्रि पर अमेरिका के मंदिर में भारतीयों के नरसंहार की कोशिश, 19-वर्षीय लड़के की साज़िश हुई नाकाम

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 15 October, 2026
नवरात्रि के बीच अमेरिकी राज्य इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश नाकाम की गई है। एलेक्जेंड्रोस नामक 19-वर्षीय अमेरिकी नागरिक के पास राइफल, करीब 300-गोलियां और बुलेट प्रूफ जैकेट थी। उसने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उसकी राइफल जाम हो गई। उसने सहकर्मी को कहा था कि वह भारतीयों को मारना चाहता है।