Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवाज़ुद्दीन ने अपने संघर्ष बताए थे, समझ गया कि मैं सही रास्ते पर हूं: ऐक्टर सूर्या शर्मा

short by तान्या झा / on Saturday, 5 March, 2022
अभिनेता सूर्या शर्मा ने कहा है कि जब अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया तब उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने करियर में सही रास्ते पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने संघर्ष के दिनों में उनसे एक ऐक्टिंग वर्कशॉप में मिले थे। बकौल सूर्या, उन्होंने नवाज़ुद्दीन से बहुत कुछ सीखा है।