नवीन ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई रद्द सीरीज़ की याद, कहा- अब मानवाधिकार मायने रखेंगे या 2 अंक?
वनडे विश्व कप-2023 में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच से पहले अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नवीन-उल-हक ने ऑस्ट्रेलिया को रद्द सीरीज़ की याद दिलाई है। ऑस्ट्रेलिया ने महिलाओं पर तालिबान की पाबंदियों के चलते सीरीज़ रद्द की थी। गेंदबाज़ ने लिखा, "अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख क्या रहेगा। मानवाधिकार मायने रखेंगे या 2 अंक। #standards"
read more at हिन्दुस्तान


