नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़कर 30 युवक हुए फरार, पंजाब का वीडियो हुआ वायरल
मोगा (पंजाब) में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम करीब 30 लोग ताला तोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि इन लोगों ने स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर फरार हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
read more at Times Now नवभारत


