Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 'बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई करें एजेंसियां: सीतारमण

short by पीयूषा शर्मा / on Monday, 5 December 2022
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 65वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 'बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, "नशीले पदार्थों के पाउच या 1 किलोग्राम कोकेन संग किसी को पकड़ना काफी नहीं है। देश में इनका पहाड़ भेजने वाले को पकड़ना होगा।''
read more at भाषा