Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर तमिलनाडु में युवक ने मां को पीटा, भाई की चाकू मारकर की हत्या

short by अनिल कुमार / on Monday, 12 September 2022
कांचीपुरम (तमिलनाडु) में 19 वर्षीय 12वीं के छात्र को अपने भाई की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपनी मां के साथ मारपीट कर रहे आरोपी ने मां को बचाने आए भाई की छाती पर चाकू घोंप दिया।