Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे सफीद्दीन पर इज़रायल ने किया हवाई हमला: रिपोर्ट्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 4 October, 2024
सीएनएन से एक इज़रायली अधिकारी ने कहा है कि इज़रायल ने बेरूत (लेबनान) पर हवाई हमले कर हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया है। इज़रायली सुरक्षाबलों ने अभी इस स्ट्राइक पर बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले इज़रायल ने बेरूत में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर हमला कर नसरल्लाह को मारा था।
read more at Moneycontrol