नहीं थम रहे झटके, आधी रात को असम में आया 5.0 तीव्रता का भूंकप
असम के मोरीगांव में गुरुवार तड़के 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 16 किलोमीटर की गहराई में था और भूकंप के झटके गुवाहाटी, नगांव और तेज़पुर में भी महसूस किए गए हैं। हालांकि, इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
read more at R.भारत


