नहीं पता था कि लोगों को इससे इतना फर्क पड़ेगा: कनाडाई नागरिकता के विवाद पर अक्षय कुमार
ऐक्टर अक्षय कुमार ने कनाडाई नागरिकता को लेकर हुए विवाद पर एक इंटरव्यू में कहा है, "मुझे नहीं पता था कि लोगों को इससे इतना फर्क पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "मैं पिछले एक दशक से कनाडा नहीं गया, कनाडाई नागरिकता के समय भी अपने सारे टैक्स का भुगतान भारत में करता था और देश के बड़े करदाताओं में से एक रहा।"


