नाइजीरिया की सेना ने आतंकी संगठन बोको हराम से 350 बंधकों को कराया मुक्त
नाइजीरिया की सेना ने आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए 350 लोगों को मुक्त करा लिया है। नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और 6 पुरुषों को मुक्त कराया गया है। मुक्त कराए गए लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


