नाइट ड्रेस में महिला का शव तमिलनाडु में सूटकेस में मिला, सामने आई बैग की तस्वीर
तमिलनाडु के तिरुप्पूर ज़िले में एक नाले से सूटकेस में एक महिला का शव बरामद किया गया है। राहगीरों ने खून के धब्बों के साथ लावारिस ब्लू बैग को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि महिला ने नाइट ड्रेस पहनी हुई थी और उसके हाथ पर टैटू बना हुआ था।


