Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाक की सर्जरी कराने को कहा गया था: करियर की शुरुआत में मिली बुरी सलाह पर जैकलीन

short by श्वेता भारती / on Thursday, 23 May, 2024
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक इंटरव्यू में कहा है कि करियर की शुरुआत में उन्हें नाक की सर्जरी कराने की सलाह मिली थी जो सबसे बुरी सलाह थी। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी नाक बहुत पसंद है और कभी इसके साथ कुछ भी करने के बारे में नहीं सोचा था।" बकौल जैकलीन, पासपोर्ट में उम्र बदलने की भी सलाह मिली थी।
read more at Hindustan Times