नागालैंड के मंत्री ने शेयर किया आधा भारत और आधा म्यांमार में स्थित एक घर का वीडियो
नागालैंड के मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने राज्य के लौंगवा गांव स्थित एक घर का वीडियो शेयर किया है जो आधा भारत और आधा म्यांमार में है। इस वीडियो के साथ तेमजें ने लिखा, "यह है मेरा इंडिया...सीमा पार करने के लिए शख्स को बस अपने बेडरूम में जाना पड़ता है, भारत में सोना और म्यांमार में खाने वाला दृश्य।"


