नाबालिग की सहमति कानून की नज़र में सहमति नहीं है: रेप के आरोपी को बेल न देते हुए हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने 16-वर्षीय किशोरी के रेप और आधार कार्ड में पीड़िता की उम्र में बदलाव कराने के 23-वर्षीय शादीशुदा आरोपी को ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, "नाबालिग की सहमति कानून की नज़र में सहमति नहीं है।" लड़की ने कहा था कि वह आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी और उसके साथ रहना चाहती है।


