नाबालिग के अपहरण का प्रयास करने वाले युवक-युवती को एमपी में लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा
गुना (मध्य प्रदेश) के एक गांव में लोगों ने 13 वर्षीय बच्ची का कथित रूप से अपहरण का प्रयास कर रहे युवक-युवती को शुक्रवार को खंभे से बांधकर पीटा और राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर जाम लगा दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
read more at भाषा


