नाबालिग घरेलू सहायक ने दिल्ली में की विकलांग किशोर की हत्या, पुलिस ने पकड़ा
सफदरजंग (दिल्ली) में बुधवार को एक विकलांग किशोर की उसके नाबालिग घरेलू सहायक ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे किशोर की देखभाल के लिए 3-महीने पहले ही रखा गया था। बकौल पुलिस, घटना के दौरान मृतक के माता-पिता मंदिर गए हुए थे और उसकी बहन बाज़ार गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


