Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाम बदलने से लोग नहीं बदलते, वही बात है पुरानी वाइन व नई बोतल: गठबंधन के नाम पर मंत्री जोशी

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 19 July, 2023
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी गठबंधन के नए नाम 'INDIA' पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नाम बदलने से लोग नहीं बदल जाते, लोग तो वही हैं। यह तो वही बात है कि नई बोतल में पुरानी वाइन।" उन्होंने आगे सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा, "इसमें 33 पार्टियों व 44 नेताओं ने हिस्सा लिया।"
read more at Twitter