नारियल पानी बेचने वाले के पास भी कैश लेने का समय नहीं है: डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर चंद्रशेखरन
बी20 समिट में शुक्रवार को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि आज कोई अपने साथ कैश नहीं रखता है। उन्होंने कहा, "(डिजिटल) पेमेंट सिस्टम ने हमारे कामकाज़ के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है...नारियल पानी बेचने वाला दुकानदार भी कहता है- गूगल पे करेंगे या फोन पे? उसके पास कैश लेने का समय नहीं है।"
read more at Moneycontrol


