Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाव दुर्घटना मामले में उच्च-स्तरीय जांच कराएंगे, दर्ज होगा आपराधिक मामला: असम के सीएम

short by shashank mishra / on Thursday, 9 September 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने जोरहाट ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना मामले में पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सर्मा गुरुवार को जायज़ा लेने घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुप्रबंधन के कारण दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा, "हम मामले की उच्च-स्तरीय जांच करवाएंगे।"