नाव पलटने से हुए हादसे में बांग्लादेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हुई, कई अब भी लापता
बांग्लादेश के पंचगढ़ में रविवार को हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही नाव के पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 50 हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में 13 बच्चे, 25 महिलाएं और 12-पुरुष शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि कम-से-कम 34-लोग अब भी लापता हैं।
read more at भाषा


