नासा प्रमुख ने अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा से की मुलाकात
भारत दौरे पर आए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने बुधवार को बेंगलुरु में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा से मुलाकात की। नेल्सन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में छात्रों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि राकेश शर्मा को 1984 में भारत-रूस के संयुक्त अभियान के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया था।
read more at हिन्दुस्तान


