निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर रही थी महिला, पूर्व वायुसेना अधिकारी ने एमपी में की खुदकुशी
69-वर्षीय रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी विलास दलवी ने शनिवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मौजूदा समय में एक कॉलेज में कार्यरत दलवी की मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से एक महिला से दोस्ती हुई थी। बकौल पुलिस, संबंधित महिला निजी तस्वीरें व वीडियो हासिल कर दलवी को ब्लैकमेल कर रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


