नितिन गडकरी ने किया निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वे
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का गुरुवार को राजस्थान में हवाई सर्वे किया और इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। बकौल गडकरी, राजस्थान में ₹16,600 करोड़ की लागत से इस एक्सप्रेसवे के अंतर्गत 374 किमी की रोड का निर्माण होगा जो अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा में विकास को मज़बूती देगा।
read more at Twitter


