निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक की हालत गंभीर, कुछ दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती
फिल्म निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक के भतीजे नवीन कुमार ने 'ई-टाइम्स' को बताया है कि सावन की हालत गंभीर है। बकौल नवीन, "उनको कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था...वह लंबे समय से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रसित हैं...उनका हृदय अच्छी स्थिति में नहीं है।" 86-वर्षीय सावन ने 'नौनिहाल' (1967) से बतौर निर्माता करियर शुरू किया था।
read more at Times Now नवभारत


