Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नींबू के लिए आधी रात को महिला के घर का दरवाज़ा खटखटाना बेतुका: हाईकोर्ट

short by रौनक राज / on Wednesday, 13 March, 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीआईएसएफ के एक कर्मी द्वारा नींबू के लिए आधी रात को महिला के घर का दरवाज़ा खटखटाए जाने को बेतुका और अशोभनीय करार दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सीआईएसएफ के कर्मी ने घटना से पहले शराब पी थी और उसे पता था कि महिला का पति व उसका सहकर्मी उस समय घर पर मौजूद नहीं है।