नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को सौंपा समर्थन पत्र: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए द्वारा बुधवार को सरकार गठन का दावा पेश किए जाने की अटकलों के बीच एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को अपना-अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में भी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए थे।
read more at ABP Live


