Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से ली बिहार के सीएम पद की शपथ, 9वीं बार बने मुख्यमंत्री

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 28 January, 2024
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस व अन्य) से नाता तोड़ने के बाद रविवार को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। गौरतलब है, नीतीश ने 2022 में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी व कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी।