Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीतीश को भूलने की बीमारी हो गई है, यह देश व लोकतंत्र के लिए खतरनाक है: संजय राउत

short by तान्या झा / on Monday, 29 January, 2024
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भूलने की बीमारी हो गई है। उन्होंने कहा, "यह (भूलने की) बीमारी देश, राजनीति और लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।" गौरतलब है कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बीजेपी के समर्थन से बिहार में सरकार बनाई।