Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीदरलैंड्स में लाल बालों वाले सैकड़ों लोगों ने अपने 'बालों' का मनाया जश्न, तस्वीरें आईं सामने

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 28 August, 2023
नीदरलैंड्स के सालाना होने वाले रेडहेड डेज़ फेस्टिवल में अपने लाल बालों का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग देशों के सैकड़ों लोग इस वीकेंड में टिलबर्ग कस्बे में एकत्रित हुए। आयोजकों के मुताबिक, इस फेस्टिवल में अलग-अलग देशों के लाल बालों वाले 5,000 लोग शामिल हुए। इस फेस्टिवल में पेंटिंग, मेक-अप, फोटोशूट, म्यूज़िक और अन्य चीज़ों पर वर्कशॉप्स हुईं।
read more at Reuters