नीरज चोपड़ा ने उसेन बोल्ट को पछाड़ा, इस साल के सबसे चर्चित ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीट बने
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स के मुताबिक, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट को पछाड़कर इस साल के सबसे चर्चित ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीट बन गए हैं। 2022 में नीरज पर दुनियाभर में 812 आर्टिकल लिखे गए। उनके बाद जमैका की धावक एलेन थॉम्पसन-हेराह (751) हैं जबकि बोल्ट पर 574 आर्टिकल लिखे गए।
read more at NewsBytes हिन्दी


