'नुपुर शर्मा की गर्दन लाने' पर इनाम रखने वाला अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम हुआ गिरफ्तार
अजमेर (राजस्थान) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कहा था, "जो नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा उसे मैं अपना घर दे दूंगा।" बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी चिश्ती हिस्ट्रीशीटर है।
read more at NewsBytes हिन्दी


