Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नूंह हिंसा मामले में गोरक्षक मोनू मानेसर को मिली ज़मानत

short by वरुण कुमार / on Monday, 16 October, 2023
जुनैद-नासिर हत्याकांड व नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा की एक ज़िला अदालत ने ब्रजमंडल यात्रा से पहले भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में ज़मानत दे दी है। मानेसर 12-सितंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ था और राजस्थान की जेल में बंद है। दरअसल, राजस्थान के एक कोर्ट ने पिछले महीने उसकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी।