नेटफ्लिक्स पर पासवर्ड शेयरिंग करेंगे खत्म, यूज़र्स को करना होगा भुगतान: को-सीईओ
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ग्रेग पीटर्स ने कहा है कि कंपनी 2023 में यूज़र्स के बीच पासवर्ड शेयरिंग को खत्म करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगी। पीटर्स ने ब्लूमबर्ग से कहा, "अधिकांश यूज़र्स जो नेटफ्लिक्स के लिए भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें भुगतान करना होगा।" उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के अधिकांश यूज़र्स को कंपनी का यह कदम पसंद नहीं आएगा।


