नेताओं को बिज़नेस में आने से बचना चाहिए: हेमंत सोरेन के खनन घोटाला संबंधी सवाल पर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'न्यूज़-24' को दिए एक इंटरव्यू में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन घोटाले में कथित संलिप्तता के सवाल पर कहा कि जिन नेताओं को ऊंचे पदों पर पहुंचना है उन्हें खुद बिज़नेस से दूर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी से हमें सीखना चाहिए...बीजेपी कोशिश करती है कि बड़े उद्योगपति उनके अच्छे मित्र हों।"
read more at Twitter


