नेथन लायन ने ऐशेज़ से की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ की तुलना, कहा- इसका पैमाना बढ़ा है
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नेथन लायन ने कहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ने ऐशेज़ जितनी प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने कहा, "यह बड़े पैमाने पर है। यह ऐशेज़ जैसी होती जा रही है जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए बहुत मायने रखती है।" गौरतलब है, भारत ने 2017 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लगातार जीती है।
read more at हिन्दुस्तान


