Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

52-वर्षीय शेरपा ने 26वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 8 May, 2022
नेपाल के कामी रीता शेरपा (52) ने माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार चढ़ाई पूरी कर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर 25 बार चढ़ने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की थी। उनके नाम सबसे अधिक बार 8,000 मीटर से ऊपर की चोटियों पर चढ़ने का रिकॉर्ड है।