नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 30वीं बार किया माउंट एवरेस्ट फतह, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 54 वर्षीय शेरपा 12 मई को ही 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे। गौरतलब है, शेरपा ने 1992 में बतौर सपोर्टिंग स्टाफ पर्वतारोहण शुरू किया था।
read more at X


