नेपाल के खिलाफ एशिया कप मैच में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, लौटे मुंबई: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह सोमवार को होने वाले एशिया कप 2023 के मैच में नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बुमराह निजी कारणों से मुंबई लौट आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह सुपर 4 स्टेज के लिए श्रीलंका लौटेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मोहम्मद शमी लेंगे।
read more at जनसत्ता


