Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल में नदी में गिरी तेज़ रफ्तार बस, 6 भारतीय श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 August, 2023
नेपाल की पुलिस ने गुरुवार को कहा कि बारा ज़िले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक तेज़ रफ्तार बस त्रिशूली नदी में गिर गई जिसमें 6 भारतीय श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है।