नेपाल में लापता हुआ 5 विदेशियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर
नेपाल में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक व एक कैप्टन सवार था और हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया है। इन्फॉर्मेशन ऑफिसर ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, "चॉपर सोलुखुंबु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल टावर के साथ उसका कनेक्शन टूट गया।"
read more at Twitter


