नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए यूपी के लोगों के परिजन को ₹5-₹5 लाख देगी राज्य सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए गाज़ीपुर (यूपी) के नागरिकों के परिजन को ₹5-₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने नेपाल से मृतकों के पार्थिव शरीर को लाने में होने वाले खर्च के वहन का भी एलान किया।
read more at हिन्दुस्तान


